चेतगंज स्थित डुओ स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से कलर बेल्ट परीक्षा रविवार सुबह आयोजित हुई। इसमें बालक-बालिका वर्ग के 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 80 ने परीक्षा पास की। इस अवसर पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ। प्रशिक्षण सत्र में वाराणसी के अलावा गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर के खिलाड़ी अलग-अलग भारवर्ग में शामिल हुए। खिलाड़ियों को क्वान की डो की विशेष तकनीकों के साथ वेपन ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जिला क्वान की डो एसोसिएशन वाराणसी सचिव उमेश केशरी ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन क्वांस इंचार्ज पर्यवेक्षक के रूप में सचिव कुशवाहा बतौर परीक्षक शामिल हुए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अरशद रजा, जिला क्वान की डो एसोसिएशन चंदौली सचिव आरजू खान, कोषाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, तकनीकी निदेशक अरविंद मौर्य, संयुक्त सचिव सुल्तान खान और अमन कुमार वर्मा मौजूद रहे।