वाराणसी। पीजीटी परीक्षा के दूसरे पॉली में कोतवाली थाना क्षेत्र के बीपी गुजरात विद्यामंदिर परीक्षा केन्द्र से एक परीक्षार्थी ओएमआर शीट लेकर भाग गया। इसकी जानकारी होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश गौतम ने केंद्र पर जांच कराने के बाद कोतवाली थाने में परीक्षार्थी के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि ओएमआर शीट ले जाने के आरोप में मो. आतिफ महमूद नामक परीक्षार्थी पर मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।