फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली सहित ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर। डेरवा गांव के समीप सोमवार की रात अनियंत्रित ट्राली लगा ट्रैक्टर पलट गया। इससे चालक की नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धरसौना गांव निवासी राजन खरवार उर्फ मोलू (18) पड़ोस के गांव ताड़ी डेरवा निवासी गुलाब यादव का ट्रैक्टर चलाता था। वह सोमवार की रात चोलापुर बाजार से ट्राली लगे ट्रैक्टर को लेकर वाहन मालिक के घर जा रहा था। डेरवा गांव के समीप मोड़ पर गति अधिक होने के कारण घुमाते समय अनियंत्रित होकर ट्राली सहित ट्रैक्टर पलट गया। इससे राजन ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने राजन को बाहर निकालकर चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें