फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने वाला वक्फ निरीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिक्षकों, कर्मचारियों से वेतन भुगतान की आपत्ति के निस्तारण के नाम पर 50 हजार रुपये घूस लेने वाले मुख्य वक्फ निरीक्षक सुनील कुमार को शासन ने निलंबित कर दिया। वक्फ कमिश्नर के निर्देश पर निलंबन का आदेश जारी हो गया है। फूलपुर के कठिराव ग्राम निवासी हैदर अली ने 26 नवंबर को सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत कर सुनील पर मदरसे में 10 शिक्षक, कर्मचारी और एक चपरासी के 18 महीने के वेतन भुगतान के लिए आपत्तियों के निस्तारण के लिए 50 हजार रुपये मांगने की शिकायत की थी। इसके बाद 28 नवंबर को सतर्कता अधिष्ठान ने सुनील कुमार को रंगे हाथ 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ़्तार कर कैंट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मामले की जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट के बाद सुनील कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें