मोढ़। दुमदुमा मोढ़ स्थित एक शिक्षण संस्थान में बुधवार को समाजवादी छात्र नौजवान जागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘वर्तमान राजनीति में छात्रसंघ की उपयोगिता’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि छात्र जीवन में छात्रसंघ का काफी महत्व होता है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पर छात्रसंघ को खत्म करने की कोशिश कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ का चुनाव नहीं कराना चाहती। कहा सपा सरकार में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा था, जो मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया। पढ़े लिखे युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। बीजेपी सरकार अहंकार में चूर है, जिसका खामियाजा आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विकास यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार छात्रों का इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए कर रही है। सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को लावारिस छोड़ दिया है। सरकार छात्र और नौजवानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। कहा राज्यपाल को चाहिए कि वह ऐसी सरकार को बर्खास्त करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रसभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव और संचालन जिलाध्यक्ष युवजन सभा मनोज यादव ने किया। इस मौके पर श्यामधर यादव बब्बू, अशोक कुमार बिंद, शुभम गुप्ता, अजित यादव, मुख्तार हाशमी, धर्मेंद्र यादव, संतोष यादव अरशद मंसूरी, प्रमोद यादव, रमाशंकर यादव, महेंद्र यादव, राजकुमार यादव, मनोज यादव, चंदन यादव, मनीष यादव, शेरा अख्तर अंसारी, अजय यादव, आदित्य पाठक, गोविंदा गौतम, जितेंद्र राय, सुरेश यादव, रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।