वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत दुर्गाकुंड क्षेत्र के कबीर नगर में मंगलवार की भोर बिजली के खंभे और डिवाइडर से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई। सूचना पाकर पुलिस ने स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। कार में आग लगते ही उसमें सवार लोग बाहर निकलकर भाग गए। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि कार का रजिस्ट्रेशन चंदौली निवासी मंजू पांडेय के नाम से है। घटना के संबंध में जानकारी देने के लिए कोई थाने नहीं आया।