ज्ञानपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को मतदाता पुनरीक्षण एवं बूथ के गठन को लेकर बैठक हुई। इसमें संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की मंत्रणा हुई। क्षेत्रीय मंत्री शोभनाथ ओझा ने कहा कि यूथ और बूथ के दम पर 2019 में भाजपा सरकार बनाएगी। कहा कि बूथ की जीत से पार्टी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। बूथ पर कम से कम 20 कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर लें, जिसमें सभी वर्ग की भागीदारी जरूर हो। मतदाता पुनरीक्षण में कार्यकर्ताओं से मन लगाकर काम करने को कहा। कहा कार्यकर्ता एक-एक परिवार को सूूूची में जोड़ें। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि कार्यकर्ता जन-जन तक सरकार की बातों को पहुचाएं। अंत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्र के पिता दूधनाथ मिश्र और भदोही की पूर्व चेयरमैन सुधा यादव के निधन पर शोक जताया गया। बैठक में प्रभात श्रीवास्तव, बालदत्त पांडेय, सर्वेश पाल, सुरेश पासी, क्षत्रपति सिंह, सपना दूबे, पूनम गुप्ता, विभूति तिवारी, मदनाल बिंद, आशुतोष पांडेय आदि रहे।