फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और अटक गईं 50 लोगों की सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह स्टेशन और औराई चीनी मिल क्रासिंग के मध्य रेलवे ट्रैक पर रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब 50 से अधिक लोगों की जान मुश्किल में आ गई। एक होमगार्ड की मेहनत से बड़ा हादसा टल गया लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में कइयों ने अपनी जान मुसीबत में डाल ली थी। हुआ यूं कि रक्षाबंधन के चलते प्रमुख मार्गों पर अधिक भीड़ रही। ट्रेन आने की सूचना पर औराई चीनी मिल क्रासिंग पर फाटक बंद था। उस दौरान पड़ाव से लेकर माधोसिंह स्टेशन तक लोगों की काफी भीड़ रही। वाहनों के अधिक दबाव के चलते पैदल चलने वाले 50 से अधिक लोग रेलवे ट्रैक पकड़कर रामलीला मैदान होकर चीनी मिल की तरफ लोग जाने लगे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ट्रैक से होकर गुजर रहे थे कि उसी समय इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जाने के लिए पैसेंजर आती दिखी तो दूसरी तरफ से एक्सप्रेस ट्रेन। यह देख ट्रैक से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। उसी समय वहां से गुजर रहे कठारी गांव निवासी होमगार्ड रमाकांत मिश्र ने क्रासिंग और मार्ग पर दुपहिया वाहन लेकर खड़े लोगों को डांटने लगे और वाहनों को पकड़कर आसपास के खाली स्थानों पर फेकने लगे। आनन-फानन में टैक के आसपास खड़े लोगों को सुरक्षित किया गया। सभी लोगों ने होमगार्ड की सराहना की। कहा कि अगर वह नहीं होते वहां अफरातफरी में कुछ भी घटना हो सकती थी। माधोसिंह चौकी इंचार्ज बुद्धिसागर यादव ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें