फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं खुशियों की बारिश, कहीं दुश्वारी से बैठ रहा दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/भदोही। मेहरबान हुआ मानसून रविवार को भी जमकर बरसे। शनिवार की रात और रविवार को दिन में करीब तीन से चार घंटे हुई बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। बारिश से पूर्व नगर पालिका और नगर पंचायतों के दावे तार-तार हो गए। कई मोहल्ले तो पैदल चलने लायक नहीं रह गए जबकि प्रमुख मार्गों की दशा किसी झील से कम नहीं दिखी। ऐसे इलाकों में पानी जमा हो गया जिस पर पानी नहीं लगता था। ज्ञानपुर, गोपीगंज के प्रमुख स्थानों से लेकर औराई, जंगीगंज, सुरियावां आदि बाजारों में बारिश से जलमाव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भदोही नगर में रविवार की बारिश ने मोहल्लों में नारकीय स्थित पैदा कर दी। काजीपुर, छेड़ीबीर, पीरखानपुर, जलालपुर, गुलालतारा, आलमपुर, जल्लापुर नईबस्ती, घमहांपुर, बरबसपुर, बाजार सलावत खां, कुशियरा, काशीपुर, दरोपुर में घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया। मुख्य मार्गों की बात करें तो अहमदगंज, स्टेशन रोड, मेनरोड, काजीपुर रोड पर भी जलजमाव से घंटों आवागमन बाधित रहा। स्टेशन रोड पर कोतवाली, एमबीएस अस्पताल, डाकघर, शिव टाकीज, भदोही गर्ल्स स्कूल, पकरी तिराहा दिन भर जलमग्न रहे। जलभराव की स्थिति से दूकानें तक नहीं खुल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें