फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानों को लिखा खत, मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ‘प्रिय प्रधान जी। वित्तीय वर्ष 2017-18 में आपके सहयोग से वजन दिवस, हैंडवाश दिवस, ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना में सराहनीय कार्य एवं योगदान से जिले की स्थिति काफी बेहतर रही’। इस आशय का पत्र जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने जिले के 561 प्रधानों को भेजकर कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर संचालन में सहयोग मांगा है। पत्र में कहा कि कुपोषण को खत्म करने के लिए सरकार संकल्पित है। शबरी संकल्प योजना के माध्यम से गांव से कुपोषण को खत्म कराने ामें सहयोग करें। आप ग्राम पंचायत के प्रथम नागरिक हैं, जिसके कारण आपसे जनता को काफी अपेक्षाएं हैं। उम्मीद है कि कुपोषित बच्चों को कुपोषण मुक्त करने में आप महती भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें