फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाटरी से राजेंद्र चुने गए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के पड़ाव पर स्थित जिला सहकारी समिति पर बुधवार को संचालक मंडल के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बराबर-बराबर मत मिलने पर लॉटरी के जरिए निकाले गए परिणाम में राजेंद्र कुमार सिंह मुन्नू को विजयी घोषित किया गया। लगातार पांचवी बार अध्यक्ष चुने गए मून्नू सिंह को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। संचालक मंडल के अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार सामने आए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजेंद्र कुमार सिंह मुन्नू और संतोष देवी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद तीन बजे से मतदान शुरू हुआ। संचालक मंडल के सभी 14 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। चार बजे शुरू हुई मतगणना में दोनों प्रत्याशियों को सात-सात मत मिले। दोबारा हुई मतगणना के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर वीडियो रिकार्डिंग कराते हुए लॉटरी निकाली गई। इसमें मुन्नू सिंह का नाम निकला। इस आधार पर राजेंद्र कुमार सिंह को निर्वाचन अधिकारी इंदर राम ने निर्वाचित घोषित कर दिया। इसके साथ ही को-ऑपरेटिव बैंक के सदस्य के तीन पदों के लिए हुए चुनाव में इंद्र कुमार 10, कमला शंकर मिश्र नौ और गेना प्रसाद छह मत पाकर विजयी हुए। इस मौके पर एडीओ कोआपरेटिव शिव भगवान द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें