फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक से ग्रामीणों ने कोटेदार की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के खुखुंदवा गांव में शिकायत पर जांच करने आए पूर्ती निरीक्षक के सामने ही ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार कभी समय से राशन का वितरण नहीं करता। इसकी लिखित शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन मामला का निराकरण नहीं हो सका है। जस का तस रहा। वहीं ग्रामीणों को पूर्ती निरीक्षक ने कार्रवाई का आरश्वासन देते हुए कोटवार के खिलाफ उच्चअधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। बताते चले कि खुखुंदवा गांव के ग्रामीणों द्ववारा कोटवार की शिकायत मिलने पर गुरुवार की दोपहर 2 बजे जांच के लिए पूर्ती निरीक्षक साजिद शिकोह गांव पहुंचे थे।वहीं पूूर्ती निरीक्षक के गांव आने की सूचना पर एकत्रित ग्रामीणों आक्रोशित हो उठे। ओर कोटवार पर घटतौली, निर्धारित 30 किलो अनाज की बजाय 25 किलो देनेे का आरोप लगाते हुए वो भी मिटटी का तेल 27 रुपया देने की बात कही। वहीं पूर्ती निरीक्षक से नाराजगती व्यक्त करते हुए प्रधान गीता देवी ने कहा कि कई बार उनके द्ववारा भी कोटवार के खिलाफ शिकायत की जा चुकी है। लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने शीघ्र कोटेदार पर कार्यवाही नहीं होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी। वहीं इस संबंध में पूर्ती निरीक्षक ने इस संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर उचीत कार्रवाई का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। विरोध जताने वालों में राधिका देवी, रीना, राबड़ी देवी, सुनीता देवी, संजूदेवी, रुदली, गीता देवी ,सिमा, सुखिया, रामदहीन, राजेंद्र, वीरेंद्र, सुरेंद्र समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें