फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मीरापुर बसहीं इलाके में बिजली, पानी, सड़क और प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए मंगलवार को मीरापुर बसहीं उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर के नेतृत्व में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया और समस्याओं के निदान की मांग की गई। अध्यक्ष ने कहा कि नरायनपुर चौराहा, मीरापुर बसही, गौतम विहार मोड़ और पोखरे पर लाइट नहीं है। वहां हाईमास्ट लगाने की मांग की। वहीं नवलपुर बसही चौराहे पर मूत्रालय बनाने, भोजूबीर से नटिनियादाई तक पोल पर एलइडी लाइट लगाने, सड़कों पर छुट्टा पशुओं को हटाने के लिए मांगपत्र दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम मिश्रा, अशोक अग्रहरि, बृजेश कुमार, अरविंद शर्मा, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें