पिंडरा। फुलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव गांव में बीती रात ट्रेन से कटकर 21 वर्षीय युवक दीपक चौहान ने जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। करखियाव निवासी किशोरी चौहान ने बेटे के चाल चलन अच्छे न होने की शिकायत मिलने पर उसे शुक्त्रस्वार की रात में नसीहत देने के साथ डांट पिलाई थी।रात्रि 10 बजे खाना खाने के बाद वह टहलने के लिए निकला और घर से कुछ दूरी पर स्थित वाराणसी. जफराबाद रेलमार्ग की पटरी पर लेट गया। सुबह जब परिजन उसके शव को देखा तो कोहराम मच गया। दीपक चौहानदो दिन पूर्व ही मुम्बई से घर लौटा था।मुबई में एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था। अविवाहित दीपक दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने पंचनामा पर आग्रह पर परिजनों को सौंप दिया।