सिगरा स्टेडियम में हुई बॉस्सिंग प्रतियोगिता में भिड़तीं ्मस्बा व तेहजीम । अमर उजाला
- फोटो : samvad
काशी सांसद खेलकूद के तहत मुक्केबाजी प्रतियोगिता सिगरा स्टेडियम में हुई। इसमें जिले के 80 खिलाड़ियों ने क्राॅस, हूक के जरिये रिंग में उतरे अपने प्रतिद्वंद्वियों को नॉकआउट किया। मुक्केबाजी संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता तीन वर्ग सब जूनियर, जूनियर और सीनियर के महिला और पुरुष वर्ग में खेली गई। संचालन जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव जनार्दन यादव ने किया।