क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की तरफ से मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। 8 कंपनियों ने 43 अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले में 289 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग लिया। जिनमें रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक के अभ्यर्थी ने भी भाग लिया था। लिखित और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया। सभी को 8 हजार से लेकर 32 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। अगला बृहद रोजगार मेला शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खंण्डेश्वरी बाबा इंटर कॉलेज के बगल, चांदपुर, मुस्तफाबाद, बलुआ रोड में 3 मई को आयोजित होगा।