फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मां अन्नपूर्णा दरबार में जलाए 76 दीप, 76 किलो के लड्ड्ओं का केक काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मां अन्नपूर्णा के दरबार में पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूजन और भजन-कीर्तन हुआ। मंदिर के महंत शंकरपुरी महाराज व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने माता का पूजन किया। महंत जी के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों व पुजारी पं. अंबिका शुक्ला, पं. शुभम शर्मा ने माता का हरियाली शृंगार कर आरती की। मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना से 76 दीप जलाए गए। 76 किलो के लड्डुओं का केक काटा गया। गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में अनामिका मौर्य, यथार्थ दुबे, डॉ. अमलेश शुक्ला, आस्था शुक्ला ने प्रस्तुतियां दीं। तबले पर पं. बबलू मिश्रा, ढोलक पर वीरेंद्र वीर, की-बोर्ड पर संतोष मौर्य, पैड पर राहुल ने कुशल संगत की। कलाकारों का प्रदीप श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह, पं विकास झा विक्की ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें