फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहीं 73 एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में सौ से अधिक एंबुलेंस बीमार हैं। इनसे कभी भी हादसा हो सकता है। दरअसल, इन एंबुलेंस की फिटनेस खत्म हो चुकी है। उसके बाद भी एक से दूसरे अस्पताल में मरीजों को ले जा रही हैं। अब सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी करने की तैयारी हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में करीब 187 एंबुलेंस पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 73 एंबुलेंस अनफिट हैं। अधिकतर एंबुलेंस सरकारी अस्पतालों, पोस्टमार्टम हाउस और निजी अस्पतालों के बाहर खड़ी रहती हैं। जिन एंबुलेंस की अभी तक फिटनेस नहीं हुई, उनके अस्पताल को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही हैं। क्योंकि कुछ प्राइवेट अस्पताल ऐसे भी हैं, जिनकी एंबुलेंस अनफिट हैं और उनका संचालन हो रहा है। इनके मानक पूरे नहीं होने के कारण हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
ये हैं एंबुलेंस के मानक
- एंबुलेंस में मरीज के लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था हो।
- प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर, कार्डियक मॉनीटर, बीपी मॉनीटर, ऑक्सीजन मशीनों का जानकार होना चाहिए।
- प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी और जरूरी दवाएं होनी चाहिए।
- खुलने बंद होने वाली खिड़कियां, थर्मो इलेक्ट्रिक कूलर, दो ऑक्सीजन सिलिंडर होने चाहिए।
- इलेक्ट्रॉनिक सायरन होना चाहिए।
- एंबुलेंस सीएनजी, एलपीजी किट से चलने वाली नहीं होनी चाहिए।
विभाग से जनपद की 187 एंबुलेंस पंजीकृत हैं। इनमें 73 की फिटनेस खत्म हो गई। इन सभी एंबुलेंस चालकों और जिन अस्पतालों की है, उन्हें नोटिस दिए जाएंगे। अनफिट एंबुलेंसों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार राय, एआरटीओ प्रवर्तन, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें