वाराणसी। यातायात नियमों के उल्लंघन और अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को चेकिंग के दौरान कमिश्नरेट पुलिस ने 72 वाहनों को सीज और 1634 का चालान किया। बिना नंबर प्लेट, अवैध नंबर प्लेट वाले वाहन, गलत दिशा में संचालन और यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की गई। पुलिस ने 92 लोगों का चालान और अतिक्रमण करने पर एक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। ब्यूरो