फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों के स्वागत में गंगा सफाई का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नमामि गंगे की ओर से गुरुवार को विश्व बंधुत्व की कामना को लेकर मणिकर्णिका घाट पर कई देशों का झंडा लहराया गया। गंगा की सफाई के साथ ही गंगा आरती की गई। प्रवासी भारतीयों का स्वागत करने और गंगा सफाई का आह्वान किया गया। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनज़र काशीवासियों में विश्व बंधुत्व की भावना जागृत की गई। नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि भारत की पहचान गंगा से है। उन्होंने कहा कि 21, 22 और 23 जनवरी को काशी विश्व बंधुत्व की साक्षी बनेगी। पूरी दुनिया में काशी अपने आवभगत के लिए भी जानी जाती है। इस प्रतिष्ठा को बरक़रार रखते हुए हम सभी को प्रवासी मेहमानों का काशी में भव्य स्वागत करना होगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से अमन गुप्ता, शिवम अग्रहरी, राम प्रकाश जायसवाल, अनिकेत वर्मा, सीमा चौधरी, हिमांशु अग्रहरी, जटाशंकर द्विवेदी, संजय द्विवेदी, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें