सारनाथ। सराय मोहाना में मंगलवार सुबह गंगा नदी के किनारे लिसोड़ा के पेड़ से वृद्ध का शव लटकता मिला। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पास मिले कागजों से उसकी पहचान रायपुर के हरिश्चंद्र (65) के रूप में हुई। उसके पास मिले टिकट से पता चला कि रायपुर से वह 15 दिसंबर को सारनाथ एक्सप्रेस से कैंट रेलवे स्टेशन आया था। वहां से वह सरायमोहाना क्षेत्र में नदी के किनारे सुनसान स्थान पर कैसे पहुंच गया और उसकी मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पास ही जहर की डिबिया भी रखी मिली, जिसे ग्लास में घोला गया था। सवाल उठ रहे हैं कि यदि उसका इरादा जहर पीने का था तो वह पेड़ पर क्यों लटका। उधर, पुलिस ने उसके घर पर संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो पाई।