वाराणसी। भेलुपर थाना नवाबगंज के व्यापारी इमरान कुरैशी से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो हफ्ते पहले उड़ीसा निवासी सत्यम रावत व गाजीपुर निवासी शनि वर्मा पर व्यवसायी से हर महीने पांच हजार रुपये रंगदारी मांगे जाने का आरोप है। इस मामले में व्यवसायी ने रंगदारी व धमकी के मामले में भेलुपर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपितों को रामचंद्र शुक्ल चौराहा रवींद्रपुरी के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बतलाया कि दोनों भेलुपर और सुंदरपुर में किराए के मकान लेकर रहते थे। चौकी प्रभारी का कहना है कि जिस नंबर का इस्तेमाल किया गया था उसको काफी दिनों से ट्रेस किया जा रहा था।