वाराणसी। विमान की कमी के चलते अहमदाबाद से वाराणसी आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान शुक्रवार को निरस्त रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। अहमदाबाद से स्पाइस जेट का विमान सुबह 7:25 बजे चलकर 9:10 बजे वाराणसी पहुंचता है। फिर यही विमान 09:55बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होता है। किसी कारणवश विमान निरस्त कर दिया गया। हालांकि इसकी सूचना यात्रियों को मैसेज व फोन के माध्यम से पहले ही दे दी गई थी। कुछ यात्रियों ने टिकट रद करा दिया। वहीं जिन यात्रियों को जाना जरूरी था उनको वाया दिल्ली या वाया हैदराबाद भेजा गया। स्पाइस जेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि विमान की कमी के कारण अहमदाबाद उड़ान निरस्त किया गया।