फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की केबल कटी, संचार सेवा ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। इलाके में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा बुधवार को पूरी तरह बेपटरी हो गई। मंगलवार शाम से बाधित हुई बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा को बुधवार को भी दुरुस्त नहीं किया जा सका। इससे इंटरनेट के जरिए होने वाले तमाम जरूरी कार्य बाधित हुए। क्षेत्र के बीएसएनएल कनेक्शनधारक, ब्रॉडबैंड के उपभोक्ता, बैंक सरकारी दफ्तर की नेट सेवा मंगलवार शाम को बाधित हो गई। पूछने पर विभाग से पता चला कि भदोही और मोढ़ के बीच केबिल कट जाने के कारण ब्रॉडबैंड सेवा बाधित हुई है। इससे उपभोक्ताओं में खासा रोष है। उनका कहना है कि आए दिन केबल कटने के कारण ब्रॉडबैंड सेवा चरमराई रहती है। महीने में तीन बार केबिल कट चुकी है। इससे माह में दस-दस दिन तक इंटरनेट सेवा ठप रहती है। इससे पूर्व सात सितंबर को केबिल कटी थी। बुधवार को फिर सुबह ही भदोही और मोढ़ के बीच केबिल कट गई। दूर संचार केंद्र सुरियावां के रोघनराम ने बताया कि समस्या दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। बुधवार शाम तक ब्रॉडबैंड सेवा बहाल नहीं हो सकी थी। उपभोक्ताओं ने विभाग के उच्च अधिकारियों पर आरोप लगाया कि बड़े अधिकारियों की निष्क्रियता से सुरियावां क्षेत्र की नेटवर्किंग बदहाल हो चुकी है। राम भरोसे विभाग का कार्य चल रहा है। कोई जिम्मेदार अधिकारी सुरियावां केंद पर नहीं रहते हैं न ही समस्याओं पर ध्यान दिया जाता है। उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ता एके सिंह, गुरुशरण श्रीवास्तव, आनंद, दिनेश, मोहनलाल आदि ने तत्काल नेट सेवा दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें