शाहगंज। जौनपुर-फैजाबाद रेल मार्ग पर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव के पास सोमवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के बहिरापार गांव निवासी शैलेष कुमार की पत्नी कंचन यादव (36) ताखा पश्चिम गांव में किसी रिश्तेदार के घर आई थी। सुवह वह गांव के पास रेलवे लाइन को पार कर रही थी तभी ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए।