फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओझा पर 30 हजार ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। मिर्जापुर निवासी एक दंपति ने बेटे के उपचार के नाम पर एक ओझा पर 30 हजार की ठगी का आरोप लगाया। मिर्जापुर के पोरसढ़ निवासी शिवपूजन के बेटे का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। उपचार के साथ परिवार झाड़-फूंक भी कराता रहा। इस दौरान शिवपूजन की मुलाकात गोपीगंज के गुलौरी निवासी एक ओझा से हुई। आरोप है कि उसके बेटे को ठीक करने के एवज में ओझा ने उससे 30 हजार रुपये एडवांस में ले लिया। कई दिनों के बाद भी लड़के की हालत में सुधार नहीं हुआ तो वह पैसा मांगने गया लेकिन ओझा आना-कानी करने लगा। इससे परेशान शिवपूजन ने रविवार को गोपीगंज थाने में ओझा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें