वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। मुख्यमंत्री कार्यालय से छह जून को उनके यहां के दौरे का प्रस्ताव दिया गया था, मगर अब इस सप्ताह अंत में दो दिवसीय आगमन की सूचना मिली है। ऐसे में मुख्यमंत्री की ओर पिछले दौरे पर दिए गए निर्देश और समीक्षा की गई परियोजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारी एक बार फिर कागजी घोड़े दौड़ाने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री 9 जून को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ सकते हैं। इसमें नौ जून की रात में ही वाराणसी में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण और 10 जून को समीक्षा की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है।