वाराणसी। सीरिया में जारी बर्बर नरसंहार के खिलाफ प्रतिवाद दर्ज कराने के लिए भाकपा माले और इंसाफ मंच की ओर से मार्च निकाला गया। बेनियाबाग से निकली मार्च आजाद पार्क लहुराबीर में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर हुई सभा में भाकपा माले नेता मनीष शर्मा ने कहा कि सीरिया में आम नागरिकों और बच्चों का नरसंहार तत्काल बंद होना चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार को संयुक्त राष्ट्र संघ के जरिए हस्तक्षेप करना चाहिए। मंच के संयोजक अमान अख्तर ने कहा कि रोहिंग्या की तरह सीरिया मामले में भी सरकार चुप्पी साधे हुई है। यह किसी मुस्लिम देश का मामला नहीं है। सीरिया सहित मध्य पूर्व में नागरिकों से जो बर्बरता हो रही है। इसका नेतृत्व अमेरिका कर रहा है। इस मौके पर राज सिद्दीकी, फैजल, युसूफ, सिराज, अहमद राजा, रमजान अली, शाहिद आदि शामिल रहे। ब्यूरो