फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने युवक को लूटा, सड़क पर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊंज थाने के पास सड़क के किनारे जहर खुरानी का शिकार युवक शुक्रवार को अचेतावस्था में पाया गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहरखुरानी का शिकार हुआ व्यक्ति शुक्रवार को ऊंज के पास अचेताअवस्था में पड़ा था। उसे लूटने के बाद जहरखुरान उसे सड़क के किनारे फेंक कर भाग गए। नागरिकों की निगाह उस पर पड़ने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से उसे गोपीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद हल्की होश आने पर उसने अपना नाम बसंत लाल शर्मा बताया. मगर पता नहीं बता पाया। फिर वह अचेत हो गया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें