फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी से की गई ओवरलोडिंग की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डाफी टोल प्लाजा से ओवरलोड ट्रकों के पास होने का खेल शासन के सारे नियम कानून को ताक पर रख कर चल रहा है। रमना चौकी प्रभारी, आरटीओ और टोल कर्मियों मिली भगत से ओवरलोडिंग करने वाले माफिया हावी है। मंगलवार की सुबह ही मिर्जापुर जेल में बंद एआरटीओ आरएस यादव का करीबी और रमना चौकी प्रभारी का रिश्तेदार बताने वाला तीन ओवर लोड ट्रकों पर आगे फर्जी नंबर लिख कर उसमें से भी दो अंक गायब कर नरायनपुर चौराहे पर अपनी गाडि़यों को खड़ी कराकर सप्लाई करते दिखा। ओवरलोडिंग गाडि़यों को पास कराने के मामले में स्थानीय लोगों ने डीजीपी को ट्विट कर मामले कार्रवाई की मांग की। इस पर वाराणसी पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया गया है। वहीं क्षेत्रीय ट्रक संचालकों का आरोप है कि शासन के निर्देश को यदि टोल कर्मी माने तो ओवरलोड गाडि़यों का पर्ची ही नहीं काटना चाहिए लेकिन उनके गुर्गे गाडि़यों के पहुंचने के पहले ही टोल पर पहुंचकर पर्ची कटवा कर तैनात रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें