वाराणसी। एमएसएमई (विकास संस्थान) नई दिल्ली की ओर से कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में चल रहा मार्केटिंग, पब्लिक पोक्योरमेंट, पैकेजिंग तथा जीएसटी पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार मंगलवार को संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन आईआईए राजेश भाटिया ने सेमिनार में मार्केटिंग और पैकेजिंग से जुड़ी जानकारियों की प्रशंसा की और ऐसे कार्यक्रमों के होते रहने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की आयुक्त उद्योग करुणा राय ने राज्य सरकार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्ष लघु उद्योग एसोसिएशन राजेश वर्मा, मुख्य प्रबंधक एनएसआईसी जेपी सिंह, नितिन कुमार शर्मा, वैभव खरे आदि ने भी अपने विचार रखे। डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव तथा डॉ. पल्लवी पाठक ने ग्लोबल मार्केटिंग तथा उपभोक्ता व्यवहार के बारे में जानकारी दी। उपनिदेशक प्रभारी एमएसएमई डीआई इलाहाबाद आईबी सिंह ने एमएसएमई पुरस्कार, एमएसएमईसीडीपी योजना, पब्लिक प्रेक्यारेमेंट आदि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक एमएसएमई टीके बुडाल और धन्यवाद सहायक निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने किया।