फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी के पास खड़े शोहदों को चेतावनी देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू कैंपस में छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चीफ प्राक्टर अपनी टीम के साथ हर दिन शाम को साइकल से निकलकर हॉस्टलों में जाकर छात्राओं से बातचीत कर रही है। बुधवार को इसी क्रम में त्रिवेणी हॉस्टल पहुंची तो वहां पहले से बाइक पर खड़े शोहदों को देखकर नाराजगी जाहिर की। बताया कि युवकों से परिचय पत्र या फिर विश्वविद्यालय छात्र होने का प्रमाण मांगा गया तो वह दिखा नहीं पाए। इसके बाद उन्हें दुबारा कैंपस में दिखाई न देने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। बताया कि इसके अलावा एक बाइक पर सवार तीन युवकों को भी रोककर परिचय पत्र मांगा गया, जो दिखा नहीं पाए, उन्हें भी डांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें