फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। स्थानीय क्षेत्र के जमालपुर स्थित परिवहन विभाग के कर्मचारियों के सोमवार को कार्य बहिष्कार पर जाने से वाहन स्वामी और लाइसेंस अभ्यर्थी परेशान हो गए। वहीं परिवहन विभाग को भी लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हुई। कर्मचारियों ने अगले तीन दिनों तक कार्यबहिष्कार पर रहने का निर्णय लिया। बताते चलें कि 16 सितंबर को लखनऊ में परिवहन कार्यालय के लिपिक और एक पत्रकार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। उक्त पत्रकार की तहरीर पर परिवहन विभाग के लिपिक के खिलाफ लखनऊ के थाने मे मारपीट और छिनैती का मुकदमा दर्ज हुआ। उसी मुकदमे को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे कार्यालय खुलते ही कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभात गोयल के नेतृत्व में सभी पटल पर बंद करा कर मुख्य द्वार पर नारे बाजी करने लगे। परिवहन विभाग के सभी कार्य का बहिष्कार किया। तीन दिन तक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। इससे परमिट, फिटनेस, नए वाहनों का पंजीयन, वाहनों का ट्रांसफर, नए लाइसेंस, लर्निंग लाइसेंस, वाहनों के टैक्स सहित सभी प्रकार के विभागीय कार्य प्रभावित हुए । विरोध-प्रदर्शन में गणेश दत्त मिश्रा, सुहेल अहमद, दीपक श्रीवास्तव, अशोक सिंह, अतुल सिंह, शेखर श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र मालवीय, आशा मिश्रा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। आंदोलन के बाबत एआरटीओ प्रशासन अमित राजन राय ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल से लगभग 45 लाख रुपये राजस्व की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें