फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के लिए भाजपा ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीएम के जाने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के विरोध में जिला पंचायत सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य की अध्यक्षता में रविवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। सभी ब्लॉकों के लिए एक-एक विधायक को प्रभारी बनाया गया। चिरईगांव ब्लॉक के लिए मंत्री और विधायक अनिल राजभर, चोलापुर के लिए विधायक सुशील सिंह, हरहुआ के लिए विधायक कैलाश सोनकर, पिंडरा के लिए महानगर उपाध्यक्ष अरुण सिंह, बड़ागांव के लिए विधायक अवधेश सिंह, सेवापुरी के लिए विधायक नीलरतन पटेल, काशी विद्यापीठ के लिए हंसराज विश्वकर्मा, आराजीलाइन के लिए विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह को लगाया गया। संचालन समिति में विधायक एवं मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी सहित सभी विधायक अपना दल सोनेलाल और अपना दल कृष्णा पटेल गुट के अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष को रखा गया है। जो अविश्वास प्रस्ताव के हर पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक देखेंगे और निर्णायक स्तर पर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें