ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर के हॉस्टल चौराहे पर लगाए गए शिविर में 1200 प्रारंभिक सदस्य बनाए गए। इसके अलावा 25 सक्रिय सदस्य भी बनाए गए। इसके साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान का समापन हो गया। अंतिम दिन सदस्यता अभियान ज्ञानपुर विधानसभा प्रभारी और एससीएसटी आयोग के चेयरमैन राम दुलार राजभर के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर राजभर ने कहा कि जिले में समाजवादी विचारधारा के लोगों की संख्या बढ़ी है। कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। मनमानी बिजली कटौती हो रही है। सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि सामाजिक कार्य के लिए सामाजिक संगठन प्रतिबद्ध है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विनोद यादव, ओम प्रकाश यादव, हृदय नारायण प्रजापति, मेवालाल यादव, मनोज यादव, विकास यादव, कमला महतो, कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, प्रदीप मौर्य, कल्पनाथ यादव, संतोष यादव, गामा यादव, रहीस अहमद, धर्मेंद्र मिश्र, दीनानाथ आदि मौजूद रहे।