गोपीगंज। बिहरोजपुर गंगा घाट से बालू लादकर निकले दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने पकड़ कर सीज कर दिया। बताया जाता है कि पकड़े जाने के दौरान सादे लिबास में तैनात पुलिस के जवानों के साथ बालू लेकर जा रहे लोगों ने हाथापाई कर ली। लेकिन, पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को थाने ले जाकर सीज कर दिया। मौके से दो लोग हिरासत में भी लिए गए हैं। बालू के अवैध खनन की लगातार मिल रहीं शिकायतों के मद्देनजर घाटों के इर्द-गिर्द सादे लिबास में पुलिस को निगरानी के लिए लगाया गया है।