फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दो आरोपी पुलिस के शिकंजे में

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल अभी भी एक आरोपी फरार चल रहा है। सिकरारा थाना महेशपूर गांव निवासी सोनू उपाध्याय और उसके बड़े भाई अंशू उपाध्याय ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शुक्त्रस्वार देर रात दोनों भाई महराजगंज रिश्तेदारी से लौट रहे थे कि बरईपार के निकट सई नदी के कंधीघाट पुल पर पहले से ही घात लगाकर बैठे दो से तीन की संख्या में बदमाशों ने बीच सड़क पर पहुंच बाइक रोक ली। उसके बाद उन्होंने दोनों के पास जेब में रखे दो हजार रूपए व दोनों की मोबाईल छिन मारपीट कर छोड़ दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की छान बीन में जुटी हुई थी। पुलिस ने रामपुर कटाहित खास चौराहे के निकट से चोरहां गांव निवासी शिव बहादुर यादव व धर्मपुर गांव निवासी रोहित गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन्ही आरोपियों की निशानदेही पर भनटू यादव नामक तीसरा अभियुक्त अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें