फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भारत के टी-20 विश्व कप जीतने पर 700 विद्यार्थियों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
भारत के विश्व कप टी 20 क्रिकेट में विश्व चैंपियन बनने पर सोमवार को विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर, - फोटो : Samvad
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत पर सोमवार को हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, रग्बी, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और मार्शल आर्ट के 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने परमानंदपुर मिनी स्टेडियम से विकास इंटर कॉलेज तक विजय जुलूस निकाला। जूलूस में विकास इंटर काॅलेज के 200 विद्यार्थी भी शामिल रहे। इस दौरान छात्रों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और टीम इंडिया जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने कहा कि भारतीय टीम की यह जीत देश के लिए गर्व का क्षण है और इससे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। 2007 में महेंद्र सिंह धोनी, 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने विश्वकप जीता था। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 2026 में ट्रॉफी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें