फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 70 प्रतिभागियों ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम 4.0 के प्री-इवेंट सेलिब्रेशन के तहत रविवार को हनुमान घाट स्थित काशी कामकोटेश्वर मंदिर परिसर में विजुअल आर्ट्स कार्यक्रम के तहत फोटोग्राफी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 70 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने मंदिर की विभिन्न मूर्तियों, स्थापत्य कला, रंग संयोजन, पूजा-पाठ की विधियों, शृंगार, साज-सज्जा तथा दर्शनार्थियों के दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया। यह मंदिर तमिलनाडु से संबंधित धार्मिक परंपराओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। आयोजन नोडल अधिकारी प्रो. आंचल श्रीवास्तव, संयोजक प्रो. मनीष अरोड़ा व प्रो. सृष्टि प्रजापति तथा कृष्णा सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें