काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में सोमवार को कैंपस प्लेसमेंट हुआ। निजी कंपनी की ओर से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच के 62 छात्र-छात्राओं का विभिन्न पदों पर चयन हुआ। कंपनी ने साक्षात्कार के बाद बीटेक के 20 और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 42 युवाओं का चयन किया। वाइस चेयरमैन विपुल जैन व उपनिदेशक एके यादव ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों का चयन नहीं हुआ है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही फिर से कैंपस प्लेसमेंट होगा।