वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों के पास नंबर बढ़वाने की कॉल आए तो वो तत्काल एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र के मोबाइल नंबर 9454404404 पर सूचना दें। यह अपील बुधवार को एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने जिले के लोगों से की है। एसएसपी ने बताया कि हाल के दिनों में शिकायतें सामने आई हैं कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में नंबर बढ़वाने के लिए परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को कॉल कर जालसाज पैसे मांग रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। जिस किसी के पास भी ऐसी कॉल आए वो तत्काल एसपी क्राइम के मोबाइल पर फोन कर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रख कर कॉल करने वाले की खोजबीन कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।