बलिया। स्व. राजनाथ लाल डिस्ट्रिक प्राइज मनी चैंपियनशिप के दूसरे दिन एकल प्रतियोगिता में हेमंत कुुमार सिंह ने जतिन गुप्ता 21-16 तथा आयुष सिंह ने अभिषेक दुबे को 21-18 से पराजित किया। धीरज श्रीवास्तव ने शुुुभम सिंह को 21-18 पराजित किया। डबल मुकाबले में अभिषेक दुबे व शुभम ने मिथिलेश और जहांगीर को 21-14 से क्वाटर फाइनल में पराजित किया। जबकि धीरज श्रीवास्तव ने प्रियांशु सोनी को 21-15 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। आयोजक मुकेश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विशाल सेन, धीरज श्रीवास्तव, नवतेज विक्की, अजीत श्रीवास्तव, अनुराग भटनागर, केके झा आदि उपस्थित रहे। गुरु शरण वर्मा तथा अभय कुमार श्रीवास्तव ने रेफरी की भूमिका निभाई। अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने आभार प्रकट किया।