बलिया। आरक्षण में बंटवारे के लिए सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू कराने को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन गुरुवार को जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि समिति की रिपोर्ट लागू करने का निर्देश और कार्रवाई नहीं की जाती है तब हम अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे। चौथे अति पिछड़ा तथा अति दलित समाज के लोगों ने अपना-अपना समर्थन दिया। हर प्रकार से आंदोलन को सहयोग करते रहने का संकल्प दोहराया। कहा कि हम अपने अधिकारों के लिए लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। चौथे दिन के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रमुख एवं पूर्वांचल के सहप्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने अति पिछड़े तथा अति दलितों को एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। कहा कि हम अपने बदौलत इस मुकाम पर पहुंचे है। इस मौके पर सुग्रीव राजभर, शोभन राजभर, बड़े लाल चौहान, राजाराम राजभर, सुनील राजभर, अर्चना शर्मा, माइकल राजभर, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।