फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नई रूटों पर आज से चलेंगी सिटी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने व यात्रियों की सहूलियत के लिए रविवार को दो सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। रूपचंदपुर और महाराजगंज के लिए को कैंट बस अड्डे से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय व रोडवेज अधिकारी दो नए रूटों पर सिटी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। पहला कार्यक्रम शहर से 29 किमी दूर आदर्श गांव रूपचंदपुर में सुबह 11 बजे और 34 किमी दूर महाराजगंज से एक बजे प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में होगा। रूपचंदपुर का किराया 27 रुपये तो वहीं महाराजगंज का किराया 30 रुपये होगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन पाठक ने बताया इन रूटों पर बस चलाने का प्रस्ताव पहले ही तय किया गया था। यात्रियों को शहर आने जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें