औराई। इलाके में बुधवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हईं, जिनमें एक बालिका की मौत हो गई और जबकि दो कांवरिया घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोठरा के समीप कुत्ते को बचाने में बाइक सवार कांवरिया रूपचंद्र निवासी शिवकुटी, इलाहाबाद घायल हो गए। वह जलाभिषेक करने वाराणसी जा रहे थे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराई। इसी तरह बुआ जी के इनारा के समीप अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर इलाहाबाद के महेवा, नैनी निवासी रवि यादव घायल हो गए। वह प्रयाग से वाराणसी जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। वहीं, तीसरी दुर्घटना औराई-मिर्जापुर रोड पर हुई। सड़क पार करते समय आठ वर्षीय बेबी पुत्री अशोक जायसवाल ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई। इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में उसे भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।