फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के चलते कुएं में मर गया सांड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के केसवां सहाबाबाद में बुधवार को सुबह एक छुट्टा सांड़ कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की दौड़ भाग के बावजूद वन विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के अभाव में सांड़ को समय पर नहीं निकाला जा सका। 36 घंटे के बाद उसे निकाला गया, लेकिन तब तक सांड की मौत हो चुकी थी। बेजुबान के कुएं के अंदर ही मर जाने पर ग्रामीणों ने वन विभाग, दमकल विभाग और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। लोगों ने कहा कि 36 घंटे में कई बार अधिकारी आए, लेकिन निकालने का प्रयास नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि भोर में सांड़ के कुएं में गिरने की खबर फैली। इसके बाद कुएं के बाहर काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने डायल-100 को सूचना देने के बाद खुद से निकालने का प्रयास तो किया, लेकिन उनके बस की बात नहीं थी। उधर मौके पर पहुंचे डायल-100 की पुलिस ने वन विभाग और दमकल विभाग सहित पुलिस को भी सूचित किया। लोग मौके पर आए भी, लेकिन इधर उधर की बातें कर चलते बने। इस बीच दमकल विभाग के लोगों ने शाम को सांड़ को बाहर निकालने में सफलता पाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव के राजकुमार यादव ने कहा कि पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग केवल खानापूर्ति करने के लिए मौके पर आए और चले गए। 36 घंटे के बाद किसी तरह सांड़ को निकाला तो गया लेकिन, मृत अवस्था में। यदि अधिकारी चाहते तो बेजुबान को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें