फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सौ और होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एसएसपी ने 100 और होमगार्ड ट्रैफिक पुलिस में तैनात किए हैं। अब ट्रैफिक पुलिस में होमगार्ड की संख्या 425 से बढ़कर 525 हो गई है। संभावना जताई गई है कि जल्द ही ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाहियों की संख्या 168 से 268 हो जाएगी। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक ने 100 सिपाहियों की मांग का प्रस्ताव एसएसपी के पास भेजा है। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बुधवार को बताया कि जिले को 300 और होमगार्ड मिले हैं। इनमें से 100 होमगार्ड का इस्तेमाल शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही शेष 200 होमगार्ड को थानों के कामकाज में लगाया गया है। उधर, एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि 100 और होमगार्ड के मिलने से यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें