फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने लगाया छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस कप्तान को लिखे शिकायती पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का आरोप है कि मनबढ़ किस्म का युवक आए दिन आते-जाते रास्ते में छींटाकशी करता रहता है। सरहंग होने के नाते गांव के लोग भी उसका विरोध करने से डरते हैं। आरोप लगाया कि गत 13 जून को सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से आंगनबाड़ी केंद्र जाते समय गली में उक्त युवक ने गलत नीयत से मेरा हाथ पकड़कर खींच लिया और छेड़खानी की। मेरे चिल्लाने पर मेरे पति मौके पर पहुंचे तो उसनज्ञ्े उन्हें गालियां दी और धमकाया। कहा कि इस संबंध में कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें