सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल के पास बुधवार को हुए रोडवेज बस हादसा के मामले में सिकरारा पुलिस ने बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का दर्ज किया है। थाने के एसआई सुरेश कुमार मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि एसआई की तहरीर में चालक के नाम पता का उल्लेख नहीं है। इसनाते पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे उत्तरप्रदेश परिवहन की सिविल लाइंस डिपो की बस इलाहाबाद से जौनपुर जाते समय सिकरारा क्षेत्र के बरगुदर के पास सई नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिर गई थी। बस में सवार आठ यात्रियों की मौत हो गई थी और 31 घायल हुए थे।