ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के ओझापुर गांव में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने का आदेश एसडीएम ने दिया। कानूनगो और लेखपाल को पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए कहा। पिछले दिनों ओझापुर गांव के ग्राम प्रधान सुनील तिवारी ने गांव के सरकारी जमीन जिसकी आराजी संख्या चार, 10 और 11 पर अवैध कब्जा हटाने की शिकायत की थी। एडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक एनके त्रिपाठी ने जांच की तो कब्जा पाया गया। रिपोर्ट पर एसडीएम प्रवरशील बरनवाल ने उक्त तालाब से कब्जा हटाने का आदेश दिया।